B.Sc.1 Year Minor-2 Chemistry Practical 1
नमक में आयोडीन की मात्रा का निर्धारण (Iodometric Method)
उद्देश्य (Object)
दिए गए नमक के नमूने में उपस्थित आयोडीन (Iodine) की मात्रा का आयोडोमेट्रिक विधि द्वारा निर्धारण करना।
आवश्यक सामग्री (Required Materials)
- नमक का नमूना
- सोडियम थायोसल्फेट विलयन (Na₂S₂O₃)
- पोटैशियम आयोडाइड (KI)
- स्टार्च पाउडर
- सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल (H₂SO₄)
- आसुत जल (Distilled water)
- ब्युरेट, पिपेट, कोनिकल फ्लास्क, मापक फ्लास्क
सिद्धान्त (Principle)
नमक में उपस्थित आयोडेट (IO₃⁻) अम्लीय माध्यम में पोटैशियम आयोडाइड के साथ अभिक्रिया करके मुक्त आयोडीन उत्पन्न करता है।
मुक्त आयोडीन को मानक सोडियम थायोसल्फेट विलयन द्वारा अनुमापित किया जाता है।
स्टार्च संकेतक के प्रयोग से अंत बिंदु पर नीला रंग समाप्त हो जाता है।
रासायनिक अभिक्रियाएँ
- आयोडीन की उत्पत्ति
- आयोडीन का अनुमापन
विधि (Method)
- 10 g नमक को 100 ml आसुत जल में घोलकर नमक विलयन तैयार करें।
- इस विलयन में से 25 ml पिपेट द्वारा कोनिकल फ्लास्क में लें।
- इसमें 1 ml KI विलयन तथा 5–6 ml 2N H₂SO₄ मिलाएँ।
- मिश्रण में मुक्त आयोडीन उत्पन्न होगा (पीला/भूरा रंग)।
- इस विलयन का अनुमापन मानक Na₂S₂O₃ विलयन से करें।
- जब विलयन हल्का पीला हो जाए तब 1–2 बूंद स्टार्च संकेतक डालें।
- नीला रंग समाप्त होने पर ब्युरेट का पाठ नोट करें।
- यही प्रक्रिया 2–3 बार दोहराएँ।
अवलोकन सारणी (Observation Table)
| क्रमांक | नमक विलयन का आयतन (ml) | ब्युरेट पाठ (ml) प्रारंभिक | अंतिम | प्रयुक्त Na₂S₂O₃ (V ml) |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 25.0 | 0.0 | 4.0 | 4.0 |
| 2 | 25.0 | 0.0 | 4.1 | 4.1 |
| 3 | 25.0 | 0.0 | 3.9 | 3.9 |
औसत V = 4.0 ml
गणना (Calculation)
सूत्र:
जहाँ,
- V=4.0 ml (थायोसल्फेट का आयतन)
- N=0.005N (Na₂S₂O₃ की सांद्रता)
- W=2.5 g (25 ml विलयन में नमक की मात्रा)
मान रखने पर
परिणाम (Result)
दिए गए नमक के नमूने में आयोडीन की मात्रा10.15 ppm
पाई गई।
सावधानियाँ (Precautions)
- H₂SO₄ का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।
- स्टार्च संकेतक अंत बिंदु के पास ही डालें।
- ब्युरेट व पिपेट साफ होने चाहिए।
- अनुमापन धीरे-धीरे करें ताकि सही अंत बिंदु प्राप्त हो।
